Upgrade Jharkhand News. सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले 15 अगस्त एवं साथ ही सावन मिलन उत्सव हमारे डिमना में उपस्थित वृद्ध आश्रम में अपनी उन माताओ के साथ उनके बीच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बारे में तर्क भी वितर्क कर पूरी मस्ती में नाच गाने के साथ सावन मिलन उत्सव और साथ ही उन्हें खाने की चीजे पहनने के लिए कपड़े देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया.
उन्हें थोड़ी सी खुशी देने की कोशिश की गई, वहां उपस्थित वृद्ध माताओ ने बहुत ही नाचा गाया और सभी ने 15 अगस्त सावन मिलन उत्सव का भरपूर लाभ उठाया. कुछ माताएं पुराने -पुराने गीत गाकर कुछ माताए भोलेनाथ जी का गीत सुना कर सभी उपस्थित वहां के लोगों का मन मोह लिए.ढेर सारा सभी ने आशीर्वाद दिए.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम संजीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन सिंह, शंभू, अंजू देवी, शकुंतला देवी, अमित कुमार सिंह, बेबी शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल,, अमरजीत, शेरगिल पांडे, आशा सिंह, सुमित शर्मा, अनु , आकाश डे, पिंकी प्रसाद, संगीता श्रीवास्तव, सरोज सिंह, स्मिता इत्यादि लोग उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment