Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक A wave of faith surged at Sidgora Suryadham Shivalaya, former Chief Minister Raghuvar Das performed Jalabhishek of Baba Bholenath.

 


Jamshedpur (Nagendra) पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सूर्यधाम शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, श्रीराम दरबार एवं भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जमशेदपुर सहित समस्त झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। सूर्यधाम शिवालय पूरे दिन बम-बम भोले, ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।


श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए थे। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित भाव से जुटे रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.