Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जमशेदपुर शहर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डालसा के न्याय रथ और मोबाईल वैन के माध्यम से आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय में लगने वाले नेशनल लोक अदालत को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया ,ताकि इसमें अधिक से अधिक समझौते योग्य मामलों का निष्पादन किया जा सके। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डालसा के न्याय रथ गुरुवार को सोनारी बाजार, कागल नगर , शक्ति रोड निर्मल नगर एवं कदमा उलियान सहित अन्य जगहों में आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, रामकण्डे मिश्रा एवं जिगर तन्ना ने 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और बताया कि कोर्ट खर्च और परेशानी से बचने के लिए कोर्ट में चल रहे लंबित मामलों का समझौते के माध्यम से निष्पादन नेशनल लोक अदालत में कर सकते हैं। इससे आपको त्वरित न्याय मिलेगा और साथ में पैसों की भी बचत होगी। नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली , एक्साईज, माप तौल , दूर संचार, दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद सहित अन्य समझौते योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा । वहीं डालसा का मोबाईल वैन द्वारा भी गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें पीएलवी की अहम भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment