Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 24 घंटे में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, बड़ाजामदा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई The accused of allegedly molesting a minor student was arrested within 24 hours, prompt police action in Barajamda.

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी अभियुक्त मो. सफीक उर्फ मो. राजा (27) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। घटना के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त को महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) में आवेदन दिया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. सफीक उर्फ मो. राजा, पिता स्व. अब्दुल मुतालिब, निवासी एच रोड, मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) कांड संख्या 04/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 को धारा 79/126(2)/351(2) बीएनएस 2023 एवं धारा 8/12 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


घटना के बाद बड़ाजामदा में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।चाईबासा पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई जारी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU