Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने शहीद स्थल से पार्किंग तक किया निरीक्षण Administration on alert for Guwa Martyrs' Day, officials inspected from martyr's site to parking

 


Guwa (Sandeep Gupta) 8 सितंबर को होने वाले गुवा शहीद दिवस को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने गुवा शहीद स्थल, हेलीपैड, सेल फुटबॉल मैदान स्थित सभा स्थल के अलावा लोहार बस्ती और हिरजीहाटिंग में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़े स्थानों का भी जायजा लिया गया। संभावित भीड़ और वीआईपी आगमन को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभावित हेलीकॉप्टर आगमन को लेकर हेलीपैड की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।


अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों की सुविधा और वाहनों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।


निरीक्षण के दौरान एसडीओ अरुण उरांव, बीडीओ पप्पू रजक, किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो, मनोहरपुर एसडीपीओ डेविड डोडराय, किरीबुरू इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह और बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य फोकस सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा पर है। कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU