Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव 26 सितंबर को, भव्य आयोजन का निर्णय Baba Ganinatha's birth anniversary on September 26, decision to organize a grand event

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़बिल स्थित श्री बांके बिहारी भवन में गुरुवार देर शाम मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर बाबा गणिनाथ पूजा समिति एवं मध्यदेशीय वैश्य महासभा के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 26 सितंबर, शनिवार को श्री बांके बिहारी भवन में बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही विधिवत पूजन, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने को लेकर सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श कर तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान श्री बाबा गणिनाथ जी के मंदिर निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने मंदिर निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने पर अपने विचार रखे। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, सचिव नूतन गुप्ता, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष पिंटू प्रसाद के अलावा सदस्य मनोज गुप्ता, नील कुमार साहू, विजय प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, प्रमोद प्रसाद एवं राजेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU