Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मना गणपति उत्सव Ganesh Utsav celebrated with great enthusiasm at various places in Guwahati

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति बप्पा का पूजोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गणेश उत्सव को लेकर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना में खासकर नवयुवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। गुवा बाजार, नानक नगर, गुवासाई सहित योगनगर शिव मंदिर परिसर में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। योगनगर शिव मंदिर परिसर में आयोजित गणेश पूजा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह एवं सहायक कमांडेंट मनीष बिस्नोय की अगुवाई में सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए। 


अधिकारियों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं। वे अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। 


प्रत्येक मनुष्य को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने गुवा वासियों सहित क्षेत्र के जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। पूजा उत्सव के आयोजन में सीआईएसएफ यूनिट गुवा की संरक्षिका कमेटी की महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के परिवार के दर्जनों सदस्यों ने भी पूजा आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे गुवा क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU