Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा पूर्वी पंचायत भवन में एसआईआर जनसुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण SIR public hearing held at Guwa East Panchayat Bhawan, villagers arrived in large numbers

 


Guwa (Sandeep Gupta) एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के पूर्वी पंचायत भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपनी समस्याओं और दावों के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ गुवा पूर्वी पंचायत के लोगों की रही। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। लोगों की भीड़ के कारण पंचायत भवन परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।


अधिकारियों ने एक-एक कर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और एसआईआर प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को एसआईआर कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन की विधि की भी जानकारी दी, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पुनरीक्षण प्रक्रिया से छूट न जाए।


कार्यक्रम में नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी तथा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी सहित कई जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU