Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए विशेष राधा-कृष्ण वेशभूषा एवं रूप सज्जा कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बच्चे राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों ने झांकी सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा नाटक, दही-हांडी और मटकी डेकोरेशन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का आनंदमयी, रंग-बिरंगा और प्यारा त्योहार है।
इस अवसर पर बच्चों को कहानियों, सज-धज और खेलों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश है कि बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए।उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में मनीष पूर्ति, पूनम रवानी, राखी देब महापात्रा, फिरोज खान, नामलेन पूर्ति, दीपा सिंह, खुशबू कुमारी, सोनाली बोस, अजीत गुप्ता, रेखा कुमारी, कंचन साहू, क्रिया हेम्ब्रम, रेशमा कुमारी, पूजा कुमारी, हिना कुमारी, कोमल वर्मा, खुशबू सिन्हा, पूजा साहू आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment