Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित Teachers' Day celebrations held at DAV Public School, Guwahati

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शैक्षिक विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी का मार्गदर्शन करते हैं।


उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। समारोह में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के प्रति आभार जताया।


विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। मंच संचालन दक्षा मिश्रा एवं अज़हर खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक अनंत कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU