Guwa (Sandeep Gupta) नशे में तेज रफ्तार लाइन ट्रक कांडेनाला के पास झाड़ियों में घुसा।बड़ाजामदा से बड़बिल जा रहा एक लाइन ट्रक शनिवार शाम करीब 4 बजे कांडेनाला के समीप सड़क किनारे गड्ढे में जाकर झाड़ियों में जा घुसा। जानकारी के अनुसार ट्रक का वाहन संख्या जेएच 05 डीके 6188 है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे की हालत में काफी तेज गति से ट्रक चला रहा था।
इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और झाड़ियों के पास जाकर रुक गया। दुर्घटना के बाद चालक स्टीयरिंग पकड़े हुए ही सो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह खबर लिखे जाने तक वाहन में ही पड़ा रहा। घटना की सूचना बड़बिल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment