Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil भाजपा बूथ अध्यक्ष गणेश पोद्दार के निधन पर शोक, अंतिम यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता Condolences on the demise of BJP booth president Ganesh Poddar, BJP leaders participated in the last journey

  • ग्रामीणों ने उठाई मुक्ति धाम की मांग, पप्पू वर्मा ने एक माह में निर्माण का दिया भरोसा

Upgrade Jharkhand News. भारतीय जनता पार्टी चौका मंडल के बूथ संख्या 246 के अध्यक्ष एवं पथराखून निवासी गणेश पोद्दार के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंतिम यात्रा में भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, भाजयुमो जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो, चौका मंडल अध्यक्ष चामुराम भुईयां, मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, भाजपा चांडिल मध्य मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो, मंडल महामंत्री आनंद महतो, भाजपा ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रामाणिक, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुंभकार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


इस दौरान सभी ने गणेश पोद्दार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन किया। भाजपा नेताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि गणेश पोद्दार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।


ग्रामीणों ने उठाई मुक्ति धाम की मांग -अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने गांव में मुक्ति धाम के निर्माण की मांग भाजपा नेताओं के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि अंतिम संस्कार के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। ग्रामीणों की मांग पर भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा ने जल्द पहल करने का आश्वासन देते हुए एक महीने के भीतर मुक्ति धाम का निर्माण कराने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि गांव को जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा। गणेश पोद्दार की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU