Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur होभाषा की लिपि वारंग क्षिति के जनक गुरु कोल लाको बोदरा के 107 वीं जन्मजयंती के अवसर पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि JMM pays tribute to Guru Kol Lako Bodra, the father of Ho language script Warang Kshiti, on his 107th birth anniversary.

 


Jamshedpur (Nagendra) समाज को एक सकारात्मक दिशा देने और उनके हासा, भाषा और साहित्य को स्वनिर्मित लिपि के माध्यम से संरक्षित, संवर्धित और संचलित रखने का जो महान कार्य गुरु कोल लाको बोदरा ने किया है वह अतुलनीय और अविस्मरणीय है। आदिवासी समाज उनके योगदान के लिये सदैव कृतज्ञ रहेगा। यह वक्तव्य झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने आज गुरु लोक लाको बोदरा के 107वीं जन्मजयंती पर सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हाल में कही। कार्यक्रम का आयोजन हो समाज सीतारामडेरा केंद्रीय समिति ने किया था।


इस अवसर पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने कोल लाको बोदरा को हृदय से नमन करते हुए समाज को ऐसे महापुरुषों से शिक्षा लेने की बात कही और समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का आह्वाहन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश कांडीयंग ने की । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका बिरुआ, आनंद हेंब्रम, गोकुल मार्डी ,उपेंन्द्र बानरा, डिबर पूर्ति, राहुल बार्दा,बुधन हेंब्रम, सावन लुगुन, रानू बिरुआ, सहित समाज के कई सम्मानित महिला पुरुष उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन दुर्गा बोइपाई और धन्यवाद ज्ञापन चांदमुनि बोदरा ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU