Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर तुलसी भवन में कुलदेवी महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव आगामी 20 सितम्बर रविवार (अष्टमी तिथि) को आयोजित होगा। माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से कोलकाता के कारीगरों द्धारा किया जायेगा। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना होगी, पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग करेंगे। इसे सफल बनाने के लिए श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर की एक बैठक बिष्टुपुर चेम्बर भवन में गजानंद भालोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला समेत कोलकाता और रांची से भी श्रद्धालु शामिल होगें। इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, चुनरी उत्सव, पुष्प और इत्र की वर्षा होगा।
बैठक का संचालन करते हुए दीपक भालोटिया ने बताया कि आमंत्रित कलाकार अजमेर से जॉन अजमेरी, कानपुर से दीपांशी तिवारी, सहित स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। सभी सदस्यों के लिए ड्रेस कोड कुर्ता पजामा रहेगा। उन्होंने कुलदेवी (गढ़ी) महासर माता के सभी भक्तों से उत्सव में सादर आमंत्रित किया हैं। माता के सभी भक्त बहुत उत्साह से उत्सव को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। बैठक में मुख्य रूप से राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, कृष्णा भालोटिया, टोनी भालोटिया, अमित खेड़िया, गणेश भालोटिया, राजकुमार मित्तल, बलराम अग्रवाल, संगीता मित्तल आदि मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment