Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे , 500 लाइट लगाने का काम शुरू Solar LED lights will illuminate the streets and squares of Jamshedpur West; work on installing 500 lights has begun.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की वे गलियां और चौक-चौराहे, जहां अब तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, जल्द ही सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगे। विधायक सरयू राय की पहल और अनुशंसा पर झारखंड रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने दूसरे चरण में 500 सोलर एलईडी लाइट लगाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया है । विधायक सरयू राय ने सोनारी के ग्वाला बस्ती स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। 


इस मौके पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के नागरिकों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। जिन इलाकों में जुस्को या डीवीसी की ओर से स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है और रात में अंधेरा रहता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइट लगाई जाएगी। सरयू राय ने कहा कि पहले चरण में विधानसभा क्षेत्र में 750 सोलर एलईडी लाइट लगाई जा चुकी हैं। अब दूसरे चरण में 500 और लाइट लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार यह काम आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।


श्री राय ने कहा कि गैर-कंपनी क्षेत्रों में डीवीसी की बिजली आपूर्ति बाधित होते ही कई गलियां और चौक-चौराहे अंधेरे में डूब जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोलर एलईडी लाइट इस समस्या का स्थायी और व्यावहारिक समाधान दे सकती है। इससे बिजली कटौती के दौरान भी गलियों में रोशनी बनी रहेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। सरयू राय ने कहा कि यह पहल केवल स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर करने तक सीमित नहीं है। सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ने से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और डीवीसी की बिजली पर निर्भरता भी कम होगी। इससे बिजली की खपत में कमी आएगी और लंबे समय में सरकारी स्तर पर होने वाले खर्च की भी बचत होगी। सरयू राय ने कहा कि लाइट लगाने के बाद उसके रखरखाव और खराब होने की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सोलर एलईडी लाइट, साफ-सफाई अथवा क्षेत्र की अन्य आवश्यक समस्याओं की जानकारी उनके कार्यालय के फोन/व्हाट्सऐप नंबर 8877537777 पर दें, ताकि संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाकर समाधान की पहल की जा सके।


अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, चुन्नू भूमिज, रवि ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, जदयू नेत्री उषा यादव, जदयू नेता विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र सिंह, अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह, भारत सिंह, बबन यादव, त्रिभुवन यादव, शंकर सिंह, उमेश यादव, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, नीरज यादव, लालू यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU