Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur हरहरगुटू में धूमधाम से मना माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव , 63 प्रकार के भोग और अखंड ज्योत के साथ हुई विशेष पूजा Three-day birth anniversary of Maa Ati Uttameshwari Kullu Rani celebrated with great pomp in Harhargutu, special puja performed with 63 types of offerings and eternal flame.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति दरबार द्वारा टाटा वाली जगत पुत्री राजे राजेश्वरी माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हरहरगुटू स्थित दरबार में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों (3,4,5 सितम्बर) तक चले इस विशेष अनुष्ठान के दौरान माता के तीनों स्वरूपों प्रथम दिन आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन जननी गुरु और तीसरे दिन शैक्षणिक गुरु की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भव्य दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने तीनों दिन केक काटकर माता रानी का जन्मोत्सव मनाया और 63 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया।


भक्तों के दर्शनार्थ माता की अखंड ज्योत का नगर भ्रमण कराया गया। नेपाल और असम में आई बाढ़ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा विश्व शांति के लिए चंडी पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परम हंस जी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और माता रानी से भक्तों के कष्ट निवारण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शनिवार को समापन अवसर पर दरबार में उपस्थित बच्चों ने माता के जयकारों के बीच डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU