Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur 64 मरीजों ने लिया निःशुल्क नेत्र जाँच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ 64 patients availed free eye check-up and specialist consultation

 


Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा, टाटानगर के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णिमा नेत्रालय एवं होटल NH Hills के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 64 मरीजों ने नेत्र जाँच, विज़न टेस्टिंग एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान उपस्थित मरीजों की आवश्यक नेत्र जाँच की गई तथा विशेषज्ञों द्वारा उनकी समस्याओं के अनुसार परामर्श प्रदान किया गया।


इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा, पूर्णिमा नेत्रालय एवं होटल NH Hills का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिविर में शाखा की ओर से संस्थापक अध्यक्ष बिमल रिंगासिया, पूर्व अध्यक्ष भारत अग्रवाल, अध्यक्ष आकाश मोदी, सचिव अनिमेष छापोलिया, कोषाध्यक्ष अंकित मूनका, अपूर्व लिखमानिया, आदर्श धूत, अमन जालान, दीपक पटवारी, मनीष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल (माँगो), पवन छावछरिया, रमेश अग्रवाल एवं उनके पुत्र तेजस (गोलमुरी), निकुंज अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। शाखा की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, सदस्यों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU