Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कांग्रेस नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया Congress leaders burnt the effigy of PM Narendra Modi.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में केन्द्र सरकार एवं नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में बिष्टूपुर सिग्नल चौक पर आधारित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए 'शुद्धिकरण' विवाद और उस पर दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। मुख्य कारण शुद्धिकरण यज्ञ और विवाद 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की एक सभा हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने उस सभा स्थल पर 'शुद्धिकरण यज्ञ/हवन' किया था। 


राहुल गांधी का बयान राहुल गांधी ने इस शुद्धिकरण आयोजन को दलितों के अपमान और 'छुआछूत' से जोड़ते हुए इसे एक अपराध बताया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।शिकायत और एफआईआर: राहुल गांधी के इस बयान के बाद वाल्मीकि/अनुसूचित जाति समुदाय के स्थानीय लोगों (जैसे अमित कुमार) ने हल्द्वानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने बिना पूरी सच्चाई जाने इस धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग दिया, समुदायों के बीच तनाव पैदा किया और धार्मिक भावनाओं के साथ अनुसूचित वर्ग का अपमान किया है।इस शिकायत के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि अब हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फ्लाप हो रही है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे  है। अब कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाएगी।


कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने किया तथा कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्र, रईस रिजवी छब्बन, जगदीश नारायण चौबे, मनोज सिंह, उदय कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला, अतुल गुप्ता, अरूण सिंह, आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिल्पी चक्रवर्ती, अंसार खान, बबलू नौशाद, शाहिद इकबाल, शमशेर आलम, अंकुश बनर्जी, तनवीर खान, मुन्ना मिश्र,सुरेश धारी, दीपक यादव,गुरदीप सिंह सोहल, रंजन सिंह,  अली रजा खान, राजीव मिश्र, शिबु सिंह, ईशान, पात्रा, राकेश साहू मनोज सिंह मकसूद आलम अनिल सिंह फिरोज खान संदीप मिश्रा कौशल प्रधान अरुण बारीक फरहत बेगम अमर कुमार मिश्र रंजीत झा रणजीत सिंह सुब्रतो दास देवेंद्र कुमार पंकज कुमार अजय शर्मा कमल अग्रवाल, लव निराला, अनिल सिंह, राकेशकुमारपाण्डेय, राजकुमार वर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU