Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिष्टुपुर तुलसी भवन में फेस्टिवल प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ Festival Exhibition Fair inaugurated at Tulsi Bhawan, Bistupur

 


Jamshedpur (Nagendra) महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में महिलाओं द्धारा गठित सामाजिक संस्था मोर पंख द्धारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में लगाये गये तीन दिवसीय फेस्टिवल प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेला का विधिवत उदघाटन बतौर अतिथि विधायक सरयू राय, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, मंजु खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर आयोजनकर्त्ताओं ने बताया कि 17 सितम्बर गुरूवार तक मेला सुबह 10 बजे से रात 9 तक खुला रहेगा। इसके माध्यम से घरेलू उद्योगों से जुड़ी महिलाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने हुनर और उत्पादों को बेहतर पहचान दिला सकें।


 मेले में आने वाले लोगों को कुर्ती, साड़ियां, डिजाइनर ज्वैलरी, चादर, बंदरवाल, लड्डू गोपाल की मनमोहक पोशाकें और गिफ्ट आइटम्स की विशाल रेंज एक छत के नीचे ही मिलेगी। घर पर खाना और खाद्य पदार्थ बनाकर रोजगार करने वाली महिलाओं द्वारा तैयार हाथ के बने मंगोड़ी, पापड़ और अचार जैसे शुद्ध उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मेले में केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि कोलकाता, पुरुलिया और घाटशिला जैसे बाहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों द्धारा भी अपने-अपने कुल 53 स्टॉल लगाए गये हैं। महिला उद्यमियों ने कहा कि त्योहारों के इस सीजन में घर के सजावटी सामान से लेकर लजीज व्यंजनों और पहनावे की खरीदारी के लिए यह मेला शहरवासियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU