- मंदिर से 30 फीट की दूरी पर है प्रस्तावित दुकान
Upgrade Jharkhand News. बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती खरकाई रोड में विदेशी शराब की दुकान खोलने का बस्ती वासियों ने विरोध किया है। शनिवार को बस्ती वासी दुकान के सामने धरना देकर बैठ गए और निर्माण कार्य को रोकना पड़ गया। बस्ती वासियों का साथ गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी एवं मंदिर समिति के पदधारियों ने भी दिया।
बस्ती वासियों का तर्क है कि यह गुरुद्वारा जाने का मार्ग है और यहां से गुरुद्वारा 100 मीटर की दूरी पर है तथा, उत्तर सबरीमाला धर्मशास्त्र मंदिर तीस फीट की दूरी पर है। जिसे स्थानीय लोग अय्यप्पा मंदिर भी कहते हैं। भगवान अयप्पा और अन्य देवी-देवताओं को समर्पित लगभग 60 साल पुराना मंदिर है। दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का यह भक्ति केंद्र है और बड़ी संख्या में प्रभु के दर्शन करने लोग यहां आते हैं।
धरना प्रदर्शन करने वालों में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह पप्पी, हरजीत सिंह विरदी, सरबजीत सिंह लाली, हरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह नागी, करमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हरपाल सिंह संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, मुखिया तरनजीत सिंह, सुरेश धीमन, जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment