Upgrade Jharkhand News. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के भव्य स्वागत, प्रार्थना और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थनराज एस.जे., लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नाडीस एस.जे., सीनियर सेक्शन की उप-प्राचार्या श्रीमती जयंती शेषाद्रि, जूनियर सेक्शन की उप-प्राचार्या श्रीमती विनीता एफ. एक्का के साथ समन्वयकों (कोऑर्डिनेटरों) शामिल हुए।
इस अवसर पर छात्रों ने कोरल रेसिटेशन, कविता, नृत्य, मनोरंजक प्रस्तुतियों और अंताक्षरी के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। प्राचार्य फादर विनोद फर्नाडीस एस.जे.ने आयोजन के लिए छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

No comments:
Post a Comment