Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur समाज की एकता के लिए प्रकाश सहाय ने चलाया ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान, बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद, घर-घर पहुंचकर वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों का किया अभिनंदन Prakash Sahay launched the campaign 'Sampark, Samman, Sambandh' for the unity of the society, received blessings from the elders, went door to door and congratulated senior members, advisors and patrons.

 


Jamshedpur (Nagendra) समाज में आपसी संपर्क, सम्मान और संबंधों को मजबूत करने तथा वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अभियान की अगुवाई समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती केवल आयोजनों से नहीं, बल्कि आपसी संवाद, सम्मान और आत्मीय संबंधों से होती है। वरिष्ठजन समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। इसी सोच के साथ समिति ने ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान की शुरुआत की है।


इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनके सामाजिक अनुभव और सुझावों को सुना। बुजुर्गों, मार्गदर्शकों और सलाहकारों ने समिति के इस पहल की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपरा और संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। समिति की ओर से वरिष्ठजनों के सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के संपर्क कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।


इन वरिष्ठ सदस्यों का किया गया सम्मान -अध्यक्ष प्रकाश सहाय एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने जिन वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया, उनमें महेश शरण, अनूप रंजन, रूपेश कतरियार, अरविंद श्रीवास्तव, विकाश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मदन मोहन प्रसाद, अनिल सिन्हा, पंकज सिन्हा, कल्याणी शरण, गायत्री दास, विद्या लाल, ब्रह्मदेव प्रसाद, आमोद कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, आकाश सिन्हा एवं अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल रहे।


पदाधिकारियों की रही मौजूदगी -अभियान के दौरान समिति के महासचिव राजीव शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, वरीय उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव रितेश शरण, अरुण श्रीवास्तव, हरिशंकर सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ की ओर से सुजीता शरण एवं हेमलता शरण तथा कोषाध्यक्ष संजय कुमार लाल दास और सह कोषाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भी अभियान में शामिल रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ सामूहिकता और सामाजिक एकजुटता की भावना को और मजबूत करना है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU