Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत The President and General Secretary were warmly welcomed at the paint factory.

 


Jamshedpur (Nagendra) ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, पेंट एवं ट्रिम फैक्ट्री की हेड सह जीएम श्रीमती किरण नरेंद्र समेत  अन्य का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस बार के बोनस समझौते से आठ हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इतनी बड़ी संख्या में बोनस का लाभ देनी वाली ऑटो सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है टाटा मोटर्स। उन्होंने कहा कि मजदूरों और यूनियन की मजबूत एकता का नतीजा है कि यूनियन जब कभी अपनी बातों को प्रबंधन के बीच रखती है तो उसे प्रबंधन नाकारती नहीं है। इस बार सबों की नजर यूनियन पर थी , इस बात के लिए कि अब स्थाईकरण तो नहीं है, यूनियन क्या करती है ? मैं बता देना चाहता हूं कि यूनियन ने नियोजन का नया रास्ता निकाला है। 


पिछले बार जहां 32 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस में बहाल किया गया था वहीं इस बार 151 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग और डिप्लोमा के बाद सीधे स्थाई नियोजन मिलेगा। इस पहल से कर्मी पुत्र - पुत्रियों के लिए रोजगार का बेहतर अवसर खुल गया । यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कर्मचारियों के कार्य कुशलता की तारीफ करते हुए सुरक्षा , गुणवत्ता एवं उत्पादकता पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पेंट एंड ट्रिम फैक्ट्री की  हेड किरण नरेन्द्र का नाम लेते हुए उनकी कार्यशैली की तारीफ की तथा आश्वस्त किया कि शून्य दुर्घटना के साथ लक्ष्य हासिल कर दिखाएंगे। आगे कहा कि  वक्त बहुत बदला है इस यूनियन के आने के बाद अब स्कूल में बच्चों का नामांकन आसान हुआ है। किसी कर्मचारी को यदि  किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो वो यूनियन प्रतिनिधि से संपर्क करें। यदि फिर भी बात नहीं बनती है तो मुझसे संपर्क कर अपनी परेशानी बताएं। उन्होंने सबों को बोनस की रकम का सदुपयोग करने का सुझाव दिया।  साथ ही आने वाले पर्व दुर्गा पूजा व दीपावली  की शुभकामनाएं दी।


 स्वागत कार्यक्रम को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , जीएम किरण नरेंद्र तथा ईआर पदाधिकारी विकास सिंह ने भी संबोधित किया। गज माला से सम्मानित किए गए अध्यक्ष व महामंत्री। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का पेंट फैक्ट्री में विशाल गज माला पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र तथा माला पहनाकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ट्रिम व  पेंट फैक्ट्री की हेड किरण नरेंद्र समेत अन्य का स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार एवं प्रकाशन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU