Jamshedpur (Nagendra) ग्रामीण अधिवक्ता संघ, जादुगोड़ा (पूर्वीसिंहभुम) द्वारा अधिवक्ता रंजीत राम की अध्यक्षता में रविवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गुप्ता एवं सोनमोनी हंसदा उपस्थित थे । बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। :
1. ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना ।2. ग्रामीण अधिवक्ता संघ की अगली बैठक चांडिल में आयोजित करने का निर्णय।
3. ग्रामीण क्षेत्र में अधिवक्ताओं के लिए एक लाइब्रेरी की व्यवस्था करना।
4. ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए एक कोऑपरेटिव सोसाइटी का निर्माण करना।
5. ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं के परिवार वालों के लिए हर 6 महीने में एक मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय।
बैठक का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुनामी हंसदा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार मुंडा,बसंत टॉपनों, मोकरो कर्मकार ,पलव एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment