Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता Sri Krishna Janmashtami will be celebrated with great enthusiasm at Surya Mandir Sidgora, winners will be awarded cash prizes.

 


Jamshedpur (Nagendra) लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू एवं मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। सोमवार को भालूबासा स्थित एक होटल में सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी एवं सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।


प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन करेगी। जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में विशेष पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें भक्तगण विशेष भजन-कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण के प्राकट्य का आनंद लेंगे। इसके साथ ही, तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तहत 2 सितंबर को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम 5 बजे से बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के ऑडिशन एवं 3 सितंबर को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन होंगे। 4 सितंबर (शुक्रवार) को शाम 5 बजे से सूर्य मंदिर परिसर में दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला होगा। 


मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमशः ₹7,000, ₹5,000 और ₹3,000 नकद राशि दी जाएगी। वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹20,000, द्वितीय ₹15,000 और तृतीय ₹10,000 रहेंगे। इसके अलावा, बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के 10 प्रतिभागियों तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के चतुर्थ और पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी की अधिकतम उम्र 10 वर्ष मान्य होगी।


सूर्य मंदिर समिति के सह मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए फॉर्म वितरण 29 अगस्त से शुरू हो गयी है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर परिसर में उपलब्ध रहेंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर संध्या 7 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, तीन दिवसीय महोत्सव के व्यवस्थित संचालन और सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिनमें बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव हैं एवं सहयोगी के रूप में अखिलेश चौधरी, रूबी झा, बोलटू सरकार, मीरा झा, कृष्णमोहन सिंह, रंजीत सिंह एवं सीतारामडेरा मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार हैं एवं सहयोगी के रूप में अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकान्त सिंह, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय एवं गोलमुरी मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है। सूर्य मंदिर समिति ने शहरवासियों से तीन दिवसीय महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU