Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आईडीटीआर में घूम-घाम से मना शिक्षक दिवस Teacher's Day celebrated with great enthusiasm in IDTR.

 


  •  शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ - रवीन्द्र कुमार।

Upgrade Jharkhand News. शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते बल्कि उनके व्यक्तित्व,चरित्र एवं भविष्य को दिशा प्रदान करते हैं। उक्त बातें आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि माता-पिता से गुरू का स्थान उंचा है। 


उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सक्षम बनाते हैं। 


कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराना था। इसके पूर्व प्रशिक्षुओं द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर अधिकारयों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर सीखने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी,प्रशिक्षक एवं काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU