Jamshedpur (Nagendra) आदित्यपुर एस टाइप स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से लगभग 1500 से 2000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सनी भांगड़ा इसके अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रियम मैडम,अंकिता मैम, मंजीत सर, सुखपाल मैम सहित संस्थान के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:
Post a Comment