Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sarikela सरायकेला -खरसावां जिला में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन Grand celebration of Teacher's Day in Seraikela-Kharsawan district

 


Upgrade Jharkhand News. शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को याद करते हुए डायट गम्हरिया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां - सह -प्राचार्य,डायट गम्हरिया एवं संकाय सदस्यों के द्वारा दीप  प्रज्ज्वलन से हुआ। शिक्षक सम्मान समारोह के उद्देश्य के विषय में कैलाश मिश्रा ने बताया कि शिक्षक ही हैं, जो बच्चों को बनाते या बिगाड़ते है। बच्चों के लिए शिक्षक उनके सबकुछ होते हैं। अतः शिक्षकों को बच्चों का  भविष्य निर्माता कहा जाता है। जिले के शिक्षकों ने माध्यमिक परीक्षा-2026 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा -2026 में बेहतर परिणाम दिया है, जिसके लिए वास्तव में उनका कार्य सराहनीय है। शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस सम्मान समारोह में जिले के 221 शिक्षकों को शिक्षक सम्मान -2026 प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को मोमेंटो, शाल, कलम एवं सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। 


डायट स्तर से भी 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें से तरुण कुमार सिंह एवं ब्रज भूषण झा को 15-15 हजार का चेक प्रदान करते हुए जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही इन्हें मोमेंटो, सर्टिफिकेट, शाल एवं कलम प्रदान किया गया। इसके अलावा 16 शिक्षकों को सर्टिफिकेट, शाल, मोमेंटो एवं कलम भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। इस समारोह में शिक्षिका मीनू महतो के द्वारा कैलाश मिश्रा को पौध भेंट किया गया एवं +2 माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा कैलाश मिश्रा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह प्राचार्य, डायट, गम्हरिया को मोमेंट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। 


इस कार्यक्रम से जिले के शिक्षकों में नव ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली। कई शिक्षकों ने भाव विभोर होकर अपनी बात रखी कि हमने कभी उम्मीद ही नहीं की थी कि कभी हमें भी क़ोई पुरस्कार मिलेगा। यह सच में अविस्मरणीय पल रहा। शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कार्यक्रम के तहत की गयी। सभी शिक्षक भोजन के उपरांत ही संस्थान से प्रस्थान किए।


कार्यक्रम में निबंधन  का कार्य प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गम्हरिया की मीनू महतो एवं संकाय सदस्य अनुभा सिंह तथा सीमा कुमारी के द्वारा किया गया। मंच संचालन डाइट के संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया। मंच की व्यवस्था संकाय सदस्य डॉ मनीला कुमारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर राजकिशोर कुम्भकार के द्वारा किया गया। मंच की साज सज्जा में संस्थान के सदस्य अनिमेष कुमार, दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, मंतोष कुमार एवं मोहम्मद कुर्बान की अहम भूमिका रही।


इस अवसर पर संस्थान के लिपिक यशवंत कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से लिपिक विनय झा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन में ब्रज भूषण झा, हरे कृष्णा महतो, वासुदेव राम व अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही।





No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU