Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa झारखंड मजदूर यूनियन की पहल पर लागू हुआ फेस्टिवल एडवांस, 50 कर्मचारियों को राहत Festival advance implemented on initiative of Jharkhand Mazdoor Union, relief to 50 employees

  • महामंत्री हेमराज सोनार की प्रबंधन से वार्ता के बाद रुकी हुई राशि का तत्काल भुगतान

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा माइंस में झारखंड मजदूर यूनियन की पहल पर लंबे समय से लंबित फेस्टिवल एडवांस का भुगतान शुरू कराया गया है। यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने 13 अक्टूबर को प्रबंधन के साथ वार्ता कर इस मामले का समाधान कराया। इसके बाद करीब 50 कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस की राशि का तत्काल भुगतान किया गया। फेस्टिवल एडवांस की राशि मिलने से संबंधित कर्मचारियों को राहत मिली है। कर्मचारियों ने इस पहल के लिए हेमराज सोनार के प्रति आभार व्यक्त किया और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। 


कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के समय फेस्टिवल एडवांस का भुगतान महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में लंबे समय से रुकी राशि मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियों में मदद मिलेगी। झारखंड मजदूर यूनियन ने कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों को प्रबंधन के समक्ष उठाने और उनके समाधान के लिए पहल करने की प्रतिबद्धता जताई है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि यूनियन भविष्य में भी इसी तरह उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU