Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल फुटबॉल मैदान में पांच दिवसीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता शुरू Five-day school level competition begins at Guwa Cell football ground

 


Guwa (Sandeep Gupta) बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में बुधवार शाम पांच दिवसीय स्कूल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की नौ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नुईया, ठाकुरा, गुवासाई, कारो कुंज, कैलाश नगर, डीएवी स्कूल गुवा एवं जाटाहाटिंग क्षेत्र के बच्चों की टीमें शामिल हैं।


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सेल गुवा के जीएम मैकेनिकल आरके सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सेल सीएसआर डीजीएम अनिल कुमार, राकेश नंदकोलियर, शेख हयूल एवं पूर्व मुखिया कपिलेश्वर डोंगो मौजूद रहे। 


अतिथियों ने खेल ध्वजारोहण कर तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मुकाबले में कारो कुंज और नुईया की टीम के बीच खेल बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मुकाबले में गुवासाई और डीएवी गुवा की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। तीसरे मुकाबले में जाटाहाटिंग ने ठाकुरा को एक गोल से हराया। चौथे मुकाबले में नुईया ने डीएवी गुवा के खिलाफ एक गोल कर जीत दर्ज की। 


प्रतियोगिता के आयोजन में देबका बाई भेलजी, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ तथा जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी का आर्थिक सहयोग सराहनीय रहा। आयोजन को सफल बनाने में रोहित जेराई, चुन्नू सिंह, प्रिया, आशा, अंकिता एवं नरेश दास का भी योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU