Jamshedpur (Nagendra) दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम ,जमशेदपुर के निर्देशानुसार, पोटका थाना अंतर्गत लोवाडीह क्षेत्र में नदी किनारे एवं राजकीय विद्यालय के पीछे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर निरीक्षक उत्पाद घाटशिला प्रक्षेत्र के नेतृत्व में छापेमारी की गई । छापेमारी के क्रम में उपरोक्त घटनास्थलों से वृहद मात्रा में किण्वित जावा महुआ 8000 kg विनष्ट किया गया तथा उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए।
अभियान जारी रखते हुए सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूमपाइप बस्ती में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापामारी की गई ।घटनास्थल से करीब 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। फरार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया।


No comments:
Post a Comment