Jamshedpur (Nagendra) नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा के आगमन के स्वागत एवं श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ N. Studio, बिष्टुपुर की संचालिका किन्नरी नेहल अमीन द्वारा भव्य “First Beat of Dandiya – 2026” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की भव्य आरती से होगा। इसके पश्चात गुजरात की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति, लोकगीत, गरबा एवं डांडिया का मनमोहक संगम देखने को मिलेगा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर मस्ती और धमाल करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मृणालकांत पांचाल Head Of The Surgery Department TMH तथा विशेष अतिथि
Mrs Premlata Agrwal पर्वतारोही एवं
कृष्णा कुमार Deputy Municipal Commissioner Jamshedpur Notified Area तथा विशेष आमंत्रित अतिथि Dr. रीता झा PDC Inner Wheel Club Vinita Shah उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। 8 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे।
Best Couple – रिश्तों की खूबसूरती
सास – बहू, ननद – भाभी, देवरानी – जेठानी, बहन – बहन।
Best Couple – Male & Female
पति – पत्नी, देवर – भाभी, भाई – बहन, पिता – पुत्री
इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार होंगे—
Best Attire
Best Energy
Best Performance
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह, पारंपरिक परिधान, नृत्य कौशल और ऊर्जा को देखते हुए विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित निर्णायक मंडल
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अनुभवी एवं प्रतिष्ठित निर्णायकों द्वारा किया जाएगा—विनीता शाह, तनु श्री बोस,गीता वागड़िया, शालिनी सिन्हा, कोरल भांमारा, डॉ. आरती निजवान, समीर मकानी
गुजरात की संस्कृति का रंग, स्वाद और संगीत का संगम
“First Beat of Dandiya – 2026” में गुजरात की पारंपरिक संस्कृति और लोक विरासत की खूबसूरत झलक के साथ गरबा-डांडिया का आनंद, मधुर संगीत, स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजन का भरपूर संगम देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनमें Lions Club Femina, Inner Wheel Jamshedpur, Sambhav Jamshedpur Women’s Club सहित अन्य संस्थाएँ शामिल हैं। तो आइए, माँ दुर्गा के स्वागत में एक साथ मिलकर गरबा और डांडिया की धुनों पर झूमें, मस्ती और धमाल करें, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें और ढेरों आकर्षक पुरस्कार जीतें।
First Beat of Dandiya – 2026
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026
समय: शाम 6 बजे से
स्थान: नरभेराम हंसराज कमानी स्कूल ग्राउंड, बिष्टुपुर (तुलसी भवन के पीछे, जमशेदपुर)
नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा के स्वागत में
भक्ति, संस्कृति और डांडिया की मस्ती के साथ मनाएँ एक यादगार शाम!

No comments:
Post a Comment