Jamshedpur (Nagendra) जिला बार संघ के अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रणाली के तहत ऑनलाइन न्यायिक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के इ कोर्ट्स कमिटी के निर्देशानुसार जिला न्यायालय की ओर से आयोजित इन प्रशिक्षण सत्रों का उद्देश्य अधिवक्ताओं को डिजिटल न्यायिक प्रक्रिया के लिए तैयार करना है, ताकि भविष्य में ई-कोर्ट प्रणाली पूरी तरह लागू होने पर उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
सभी अधिवक्ताओं को मास्टर ट्रेनर्स अमित कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, विश्वजीत दे और धनंजय कुमार सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । इस मौक़े पर अपर सत्र न्यायाधीश आनंद मनी त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ताओं को ऑनलाइन फाइलिंग समेत अन्य डिजिटल न्यायिक कार्यों की जानकारी दी जाती है। प्रत्येक सत्र में करीब 40 से 50 अधिवक्ता हिस्सा लेते हैं।

No comments:
Post a Comment