Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur “श्रमदान” कार्यक्रम के माध्यम से गांधी मैदान में स्वच्छता का संदेश दिया गया The message of cleanliness was given at Gandhi Maidan through the “Shramdaan” programme.

 


Jamshedpur (Nagendra) स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत मानगो नगर निगम द्वारा आज गांधी मैदान में “श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक श्रमदान के माध्यम से गांधी मैदान की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। स्वच्छता शपथ के पश्चात महापौर सुधा गुप्ता, अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव, उप महापौर राहुल कश्यप, उप नगर आयुक्त विजय वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार एवं अकीब जावेद के नेतृत्व में नगर निगम के पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों, कर्मचारियों, युवाओं, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों ने गांधी मैदान की साफ-सफाई में सक्रिय रूप से श्रमदान किया।


कार्यक्रम में नगर प्रबंधक, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा Green Caps Foundation के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवक भी शामिल हुए। Green Caps Foundation की टीम ने नागरिकों एवं युवाओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में MY Bharat Portal से जुड़े युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। MY Bharat, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय मंच है, जिसका उद्देश्य देशभर के युवाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें विभिन्न गतिविधियों एवं अवसरों से जोड़ना है। 


मानगो क्षेत्र के आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, युवाओं, स्वयंसेवकों तथा आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी से गांधी मैदान में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। “श्रमदान” कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि कचरे को निर्धारित स्थान पर डालना, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी एवं सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित किया। गांधी मैदान की साफ-सफाई के साथ आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वच्छ मानगो के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU