Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा स्टील UISL की पहल से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम Tata Steel UISL's initiative will give a new dimension to cleanliness, environmental protection and citizen participation.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से Tata Steel UISL द्वारा पहली बार ‘Swachh Gated Society Championship 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। Swachh Bharat Mission से प्रेरित यह पहल शहर की गेटेड सोसाइटियों में स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Championship के पहले चरण में 60 से अधिक गेटेड सोसाइटियां भाग लेंगी और लगभग 12,900 घरों तक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान पहुंचेगा। लगभग 3 से 4 महीनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सहभागी सोसाइटियां अपने परिसरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित करेंगी।


प्रतियोगिता का मूल्यांकन कुल 1,000 अंकों के निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन को 350 अंक, कॉमन एरिया की स्वच्छता को 100 अंक तथा जल एवं ऊर्जा दक्षता को 100 अंक दिए गए हैं। इसके अलावा होम कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, Zero Waste आयोजन, नागरिक सहभागिता, डेंगू जागरूकता एवं स्रोत नियंत्रण, पौधरोपण और सामुदायिक सौंदर्यीकरण जैसे विषय भी मूल्यांकन का हिस्सा होंगे। 


इस पहल के माध्यम से नागरिकों को केवल स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनाने के बजाय उन्हें अपने परिसर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। घरों में कचरा पृथक्करण से लेकर सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण तक, यह अभियान जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देगा। यह पहल Tata Steel UISL के MD  अतुल कुमार भटनागर के स्वच्छ, सतत एवं नागरिक-केंद्रित शहर के विजन से प्रेरित है। Tata Steel UISL सभी सहभागी सोसाइटियों और नागरिकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी की अपील करता है, ताकि सामूहिक प्रयासों से जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और सतत शहर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU