गम्हरिया। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में कांड्रा बस स्टैंड के समीप यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने, कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा के वाहन नहीं चलाने समेत अन्य यातायात नियमों की जानकारी लोगो को दी गई। इसके साथ ही वाहन चालकों को अपने वाहनों को निर्धारित स्थल पर खड़ा करने को भी कहा गया। इस मौके पर मौजूद एएसआई गरजेश शर्मा द्वारा भी आम लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। अभियान में कांड्रा थाना के आरक्षी अंगद कुमार पांडे समेत के पुलिस के जवान भी शामिल थे।
कांड्रा पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, Kandra police started traffic awareness campaign
गम्हरिया। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में कांड्रा बस स्टैंड के समीप यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने, कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा के वाहन नहीं चलाने समेत अन्य यातायात नियमों की जानकारी लोगो को दी गई। इसके साथ ही वाहन चालकों को अपने वाहनों को निर्धारित स्थल पर खड़ा करने को भी कहा गया। इस मौके पर मौजूद एएसआई गरजेश शर्मा द्वारा भी आम लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। अभियान में कांड्रा थाना के आरक्षी अंगद कुमार पांडे समेत के पुलिस के जवान भी शामिल थे।

No comments:
Post a Comment