गम्हरिया। कांड्रा बस स्टैंड स्थित सरकारी शराब दुकान में दुकानदार द्वारा एमआरपी से अधिक बियर की कीमत लिए जाने का स्थानीय संमाजसेवी सह राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राहुल देव महतो के नेतृत्व में विरोध किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कांड्रा बस स्टैंड स्थित दुकान में एमआरपी से अधिक शराब की कीमत ली जा रही है। तत्पश्चात उन्होंने इसकी स्वयं जांच की और शिकायत को सही पाया। बताया कि बियर की बोतल पर एमआरपी 140 रुपए अंकित है जबकि ग्राहकों से 160 रुपए ली जाती है। इसका विरोध करते हुए उन्होंने इसकी लिखित शिकायत उत्पाद अधीक्षक सरायकेला और रांची से भी किया है।

No comments:
Post a Comment