गुवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सेल गुवा महिला समिति के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एक मार्च को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सेल गुवा महिला समिति की अध्यक्षा स्मिता गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सिर्फ महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सेल के गुवा क्लब में एक मार्च को आयोजित होगी। जिसमें 1 मार्च को संध्या 4:00 बजे रंगोली, मेहंदी अल्पना बनाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी। 2 मार्च को संध्या 4:30 बजे बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन, 4 मार्च को संध्या 4:30 बजे सोलो डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता, 6 मार्च को कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण 12 मार्च को सेल के गुवा क्लब में संध्या 5:00 बजे की जाएगी। साथ ही कहा कि मेहंदी रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिता के लिए सामग्री सभी प्रतिभागी अपने साथ अपने घरों से लेकर आएंगे। इसमें प्रतिभागियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment