Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एनटीटीएफ में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा Vishwakarma Puja celebrated with great pomp in NTTF

 


Upgrade Jharkhand News. एनटीटीएफ आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य सदस्य सभागार में एकत्रित हुए और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकला, शिल्पकला, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। तकनीकी शिक्षा संस्थान में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विद्यार्थियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत, कौशल, सृजनशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश देती है।पूजा-अर्चना के दौरान संस्थान की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी के कल्याण की कामना की गई। पूजा के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सामूहिक भोज-प्रसाद का आयोजन हुआ।


पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। संस्थान परिवार ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर बना रहे तथा संस्थान तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करता रहे।




No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU