जिसको लेकर सभी मरीजों को शुक्रवार को मुरुप पंचायत सचिवालय से एम्बुलेंस द्वारा जमशेदपुर रवाना किया गया। सभी मरीजों का सफल रुप से नेत्र ऑपरेशन व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए मुरुप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस महतो व पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान समेत अन्य अतिथियों ने मरीजों को रवाना किया। जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
उनमें सियाराम महतो,अर्जुन महतो,लुथु प्रधान,शशांक शेखर पड़िहारी,वाणी कुई,माइनो हो,कुंती महतो,बुधराम महतो,लाखो महतो,जांबी कुई,गंदराय सोरेन,मनबोध साहू,लखपति महतो,उर्मिला देवी,प्रफुल्लो प्रधान,ठाकुर प्रधान व दशरथ हो शामिल है। मौके पर संजय प्रधान,जगत किशोर प्रधान,अश्वनी सिंहदेव,डॉ राधेश्याम महतो,अजीत प्रधान,हीरालाल महतो,हेमसागर प्रधान,गोराचंद हो व अनिरुद्ध प्रमाणिक समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment