इसको लेकर पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू ने बताया की गोपालपुर की मुखिया शांखी हांसदा लिखित आवेदन देकर घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद्र हांसदा, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों को भी जानकारी दी है, ताकि क्षेत्र के लोग पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान ना हो। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से टंकी की साफ सफाई नहीं होने से काफी अधिक गंदगी टंकी में जमा हो गई थी ।
जिससे आपूर्ती के दौरान लोगों को गंदा पानी मिल रहा था। हालांकि पांच दिन तक पानी बंद रहने से लोगों को परेशानी जरुर होगी, लेकिन इस टंकी का सफाई जरुरी है। क्षेत्र के लोगों को बुधवार से नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी।ज्ञात हो कि पेयजल आपूर्ति का संचालन एवं रखरखाव 3 पंचायत के मुखिया एवं जलसहिया के जिम्मे है। तकनीकी खराबी होने पर पेयजल आपूर्ति विभाग के तकनीकी विभाग मरम्मत करता है। इस टंकी के पानी शहर के चारों ओर सप्लाई जाती है।

No comments:
Post a Comment