Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

टाटा स्टील ने नोवामुंडी में 184वां संस्थापक दिवस मनाया, Tata Steel celebrates 184th Founder's Day at Noamundi



गुवा। टाटा स्टील नोवामुंडी की ओर से शुक्रवार को माइंस एंड क्वारीज (ओएमक्यू) डिवीजन की नोवामुंडी इकाई ने जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 184वीं जयंती को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया। शिरीष शेखर, चीफ (नोवामुंडी), टाटा स्टील ने अन्य यूनिट्स के चीफ और हेड्स, कर्मचारियों, अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों के साथ जेएन टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रेरणा महिला समिति की सदस्यों और अस्पताल के अधिकारियों द्वारा टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी के मरीजों के बीच फल के पैकेट वितरित किए गए। खेल दिवस को यादगार बनाने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। इसके अलावा सर दोराबजी टाटा बोटैनिकल पार्क और जीएम ऑफिस पार्क में इल्यूमिनेशन भी किया गया। इसके अलावा, कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा काटामाटी खदान में अपने महान भविष्यदृष्टा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने भारत की सबसे बड़ी समूह कंपनी टाटा समूह की स्थापना की थी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU