Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

11 व 12 मार्च को स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुवा फुटबॉल प्रतियोगिता का करेगा आयोजन, Sports Association will organize Guava Football Competition on March 11 and 12



गुवा। गुवा स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुवा के तत्वावधान में दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11व 12 मार्च को होगा। प्रतियोगिता फुटबॉल स्टेडियम गुवा में होगी। मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सोनाराम सिंकू उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारी नरेश दास ने दी। प्रतियोगिता में लगभग 32 टीम भाग लेंगी। 

प्रतियोगिता के विजेता को 50 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, उप विजेता को 30 हजार रुपये ट्रॉफी, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जायेगी। पांच मार्च तक टीमों को अपना नाम दर्ज कराना होगा। प्रवेश शुल्क तीन हजार रुपये निर्धारित की गई है। मैच से संबंधित टाई सीट 8 मार्च को जारी कर दिया जायेगा।

 एक टीम में नौ खिलाड़ी और तीन अतिरिक्त खिलाड़ी भी रहेंगे। हर मैच 10-10 मिनट का होगा एवं ड्रा होने पर तीन पेनल्टी दी जाएगी और यदि पेनल्टी भी ड्रा हो जाये तो भारतीय मुद्रा उछाल कर निर्णय लिया जायेगा। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को जर्सी पहन कर और अपने साथ एक बॉल लेकर आना होगा। प्रतियोगिता में ऑफ साइड को छोड़कर फीफा के सभी नियम लागु होंगे। सभी मैच निर्धारित समय पर प्रारम्भ होंगे, विलम्ब करने वाली टीम को बाहर कर दिया जायेगा

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU