Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सड़क दुर्घटना में 2 युवक घायल, एक की हालत गंभीर ,2 youths injured in road accident, condition of one is critical

 गुवा संवाददाता। किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में किरीबुरू थाना क्षेत्र के मुर्गापाड़ा निवासी रितेश पात्रो (22) और तरुण पात्रो (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को घटनास्थल से उठाकर सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में रितेश पात्रो की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। सेल अस्पताल के चिकित्सकों ने रितेश एवं तरुण को बेहतर इलाज के लिये अन्यत्र ले जाने की सलाह दी है। हालांकि तरुण को मामूली चोट लगी है तथा वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इसके बावजूद उसे भी बेहतर इलाज के लिए परिजन बाहर ले जाने की तैयारी में है। यह घटना गुरुवार लगभग 4 बजे शाम की बताई जा रही है। घटना के बाबत तरुण के पिता अमर पात्रो ने बताया कि उनका पुत्र सेल की किरीबुरू खदान में बतौर ठेका मजदूर कैंटिन का वाहन चलाने का कार्य करता है। तरुण को बाइक से रितेश ड्यूटी छोड़ने जा रहा था तभी बाइक स्किट करने की वजह से यह दुर्घटना घटी और दोनों घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU