Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भुला पंचायत भवन में फैक्टशाला सूचना साक्षरता कार्यशाला आयोजित, Facthouse Information Literacy Workshop organized at Bhula Panchayat Bhawan


सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की पहचान करने के प्रति जागरूक हुए युवा

बोड़ाम / जमशेदपुर। फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क एवं सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बोडाम के भुला पंचायत भवन में सूचना साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण युवाओं का ध्यान डिजिटल माध्यमों से हम सभी तक लगातार पहुंच रही सूचनाओं की तरफ आकृष्ट कराने की कोशिश की गई। चर्चा के दौरान युवाओं ने महसूस किया की सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हम तक पहुंच रही सूचनाएं कई बार गलत या भ्रामक होती है, जिसपर भरोसा करना निजी या सामाजिक स्तर पर नुकसान हो सकता है। 

फैक्टशाला के दौरान युवा वृंदावन महतो ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा की व्हाट्सएप पर आए मेसेज का भरोसा कर कई ग्रामीणों को वित्तीय नुकसान का भी सामना करना पड़ा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को डिजिटल हाइजीन के प्रति प्रेरित किया गया। बताया गया मिलने वाली सूचनाओं पर पूरी तरह से भरोसा करने से पहले उसपर अच्छे से विचार करना चाहिए, अगर सूचनाओं की सत्यता के प्रति किसी तरह का भी संदेह होने पर उसकी जांच करनी चाहिए। जीवन में क्रिटिकल थिंकिंग एप्रोच का पालन कर काफी हद तक गलत खबरों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। सामान्य अफवाहों व खबरों को परखने हेतु गूगल सर्च व गूगल लेंस टूल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 


फैक्टशाला सूचना साक्षरता कार्यशाला के दौरान सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बतौर फैक्टशाला प्रशिक्षक युवाओं को अहम जानकारियां दी। मौके पर वृदावन महतो, कोलाल कर्मकार, गोपेन महतो, अजय महतो, प्रदीप कुमार, सुजान रॉय, रजनी सिंह, देवाशीष मुखर्जी, गोविंद समेत लगभग 25 युवा उपस्थित थे। कार्यशाला में भाग लेने वाले युवाओं ने कार्यशाला को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेहद उपयोगी बताया। 

फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क पत्रकारों, मीडिया प्रोफेशनल, प्रोफेसर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं का समूह है, जो भारत के विभिन्न शहरों, कस्बों, गांवो, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों इत्यादि में फैक्टशाला प्रशिक्षण आयोजित कर नकली खबरों के दुष्प्रभाव व बचाव के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.