Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जवाहरनगर के रहने वाले व्यक्ति से 5 लाख रंगदारी की मांग, एसएसपी से शिकायत, 5 lakh extortion demand from a person living in Jawaharnagar, complaint to SSP

 जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर नौ के पास रहने वाले व्यक्ति मोहम्मद रियाज से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। साथ ही उनसे केस खत्म करने के लिए भी बोला जा रहा है। रंगदारी नहीं देने और केस नहीं खत्म करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में मोहम्मद रियाज ने साकची स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

मोहम्मद रियाज ने अपने आवेदन में बताया कि आजादनगर थाना क्षेत्र के मंजर अकादमी चौक के पास रहने वाला दुलदुल फिरोज, कैफ, महिला अप्सरा खातून और नैमत तारा उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि जेल में बंद सिंटू, वारिस बच्चा और मुस्तकीम ने उनसे कहा है कि यह मैसेज पहुंचा दें कि 5 लाख रुपए की रंगदारी फौरन दे दें। रियाज ने बताया कि आजादनगर का रहने वाला अफसर नियाज और उसका भाई असर, जुबेर मलिक और इकबाल आलम बराबर उन्हें केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। और नियाज का कहना है कि उसके घर पर कब्जा करने की भी फिराक में है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.