Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गोलमुरी ABM कॉलेज के 2 करोड़ के वित्तीय गबन मामले में आरोपित का आत्मसमर्पण, मिली न्यायिक हिरासत

 


जमशेदपुर। जमशेदपुर अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज (एबीएम कालेज) में 2016 में हुए करीब दो करोड़ रुपये के वित्तीय गबन के मामले में कॉलेज की तत्कालीन अर्थपाल पूनम सहाय ने अपर जिला व सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। न्यायालय से आरोपित का गिरफ्तारी का वारंट था। 

इससे पहले इसी मामले में गोलमुरी थाना की पुलिस ने कालेज के प्रो. दीपक कुमार मित्रा व एबीएम कालेज के सेवानिवृत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी श्याम सुंदर सिंह को दिसंबर, 2022 को गिरफ्तार किया था। दीपक कुमार मित्रा सोनारी थाना क्षेत्र के कुंजनगर और श्याम सुंदर सिंह परसुडीह के राहरगोड़ा का निवासी है।इधर गोलमुरी थाने की पुलिस ने दूसरे के नाम पर लोन लेने के मामले में आरोपित राज कौर व उसके पति गुरुदयाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

दोनों बिरसानगर जोन संख्या दो के निवासी हैं। आरोपितों के विरुद्ध सुमन सेन की शिकायत पर गोलमुरी थाना में 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।आरोपितों ने पुलिस को बताया कि दूसरे का दस्तावेज लेकर 5.50 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।मंगलवार को न्यायालय में आरोपितों को प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.