हास्य व्यंग्य व साहित्य में लम्बे समय तक सार्थक योगदान हेतु शहर के वरिष्ठ कलमकार विक्रमा सिंह देहदूब्बर' को हुलास-गौरव सम्मान - 2023 प्रदान किया गया और होली मिलन सह कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, माँ शारदे की वंदना डाक्टर लता प्रियदर्शिनी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
हुलास के कार्यों की तमाम गतिविधियों की जानकारी हरिकिशन चावला द्वारा दी गई। स्वागत भाषण दीपक वर्मा दीप जु ने दिया। सम्मानित कवि देहदूब्बर के जीवन के बारे में अध्यक्ष श्यामल सुमन ने दिया। तमाम अतिथियों द्वारा देहदुब्बर को सम्मान प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रसेनजीत तिवारी व विशिष्ट कवि "शारद जी" और मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में हुलास के इस प्रयास की सराहना की।
दूसरे सत्र में होली मिलन सह कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। जिसमें डाक्टर संध्या सूफी, पूनम स्नेहिल, डाक्टर वीणा भारती, ममता कर्ण, सुष्मिता मिश्रा, संतोष चौबे, बलविंदर सिंह, प्रतिभा प्रसाद, सविता सिंह मीरा, निवेदिता श्रीवास्तव, कैलाश नाथ गाजीपुरी आदि शहर के जाने माने कवि / कवित्रियों ने कविता पाठ की और सुधीजन श्रोताओं की गरिमामय उपस्थिति भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर हुलास परिवार के सभी साहित्यकार व कवि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment