छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम एवं जोजोगुटू के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया की जोजोगुटू गांव क्षेत्र के कोयना नदी में बनाया गया इन्टेक कुआं की गहराई प्राक्लन के अनुसार नहीं किया गया है। कुआं की गहराई कमसे कम 30-40 फीट होनी चाहिए थी, लेकिन इसे 8-10 फीट हीं गहरा किया गया है। कम गहराई की वजह से इन्टेक कुआं मिट्टी, पत्थर से भर गया है। इस वजह से इसमें पानी जमा होने की जगह नहीं बची है। ज्यादा गहरा होता तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। पर्याप्त पानी इन्टेक कुआं में होता तो मोटर व पम्प को बाईहातु जल मीनार में साफ पानी भेजने में आसानी होती। लेकिन वर्तमान में मोटर चलाने के साथ हीं कुआं का पानी खत्म हो जाता है जिससे पूरे छोटानागरा पंचायत के गांवों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है।
आगे यह समस्या और बढे़गी। मुन्नी देवगम ने कहा कि जिला प्रशासन व पीएचडी विभाग को इस मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के साथ इस समस्या का स्थायी समाधान अथवा वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास तेज करना चाहिए।दूसारी तरफ दोदारी जलापूर्ति योजना की स्थिति और खराब है। गंगदा पंचायत के अनेकों गांवों में अब तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जिससे कई गांव में पेयजल की स्थिति अत्यंत खराब है। पेयजल समस्या को लेकर दोनों पंचायतों के प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने 14 मार्च को सलाई चौक स्थित एनएच सड़क को जाम करने की घोषणा की है। भविष्य में इस मामले को लेकर राजनीति गहराने की संभावना जताई जा रही है।


No comments:
Post a Comment