गुवा। गुवा थाना क्षेत्र एवं मनोहरपुर प्रखंड के रोवाम गांव में आज सोमवार को मागे पोरोब आदिवासी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रोवाम गांव के दिउरी मोंगाराय सिद्धू ने गांव में विभिन्न अज्ञात छूत जैसी बीमारी गांव में नहीं होने के कारण मां बूरु देशाउली देवी देवता से सुख शांति का कामना की।
पूजा पाठ के बाद गांव के बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं ने नगाड़े हुए मादल की थाप पर जमकर हो नृत्य किया। गांव में मागे पोरोब को लेकर गांव के छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित है। सभी लोगों ने नए नए कपड़े पहन धूमधाम से मागे पोरोब मनाया। इस दौरान इस मौके पर दिउरी के सहयोगी चुम्मबरू पूर्ती, मुंडा बुधराम सिद्धू, रामू सिद्धू , मुखिया राजू सांडिल, सुखराम सांडिल, मंगल कुम्हार, जगदीश पूर्ती, हरि पूर्ति सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment